इंस्टाग्राम की दोस्ती प्यार में बदली, पंचायत ने प्रेमी संग कराई विवाहिता की शादी
छपरा, मई 28 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में एक विवाहिता की दूसरी शादी पंचायत की मौजूदगी में उसके प्रेमी से करा दी गई। मामला सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती से शुरू होकर प्रेम संबंध तक पहुंचा।
प्रेमिका की पहचान मिली जानकारी के अनुसार निपनिया गांव निवासी बलिराम दास के पुत्र श्रवण कुमार दास की शादी करीब एक वर्ष पूर्व सिधवलिया थाना क्षेत्र के बालरा गांव की नीरज कुमारी उर्फ शिखा देवी से मंदिर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद श्रवण रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद चला गया। इस दौरान करीब पांच माह पहले नीरज कुमारी की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो टोला भेड़ियारी गांव निवासी रामेश्वर राम के पुत्र प्रेम कुमार राम से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह प्रेम संबंध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.