लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- शहर की एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर आरोपी ने उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित युवते ने आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शहर निवासी एक युवती ने बताया कि उनकी इंस्टाग्राम आईडी है। आरोप है कि सीतापुर जिले के अटरिया क्षेत्र के ग्राम गढ़ी रावा निवासी मनोज शर्मा ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उनकी आईडी का पासवर्ड बदल दिया, जिससे वह अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रही हैं। इतना ही नहीं आरोपी ने उनकी कुछ तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.