नई दिल्ली, अगस्त 6 -- आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि मेटा ने भारत में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा पेपर लीक और ई-20 पेट्रोल जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। एक्स पर साझा किए गए वीडियो में केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इंस्टाग्राम की ओर से सूचना मिली कि उनका अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेटा के भारत स्थित कार्यालय से संपर्क करने और ईमेल भेजने के बावजूद उन्हें प्रतिबंध का कारण नहीं बताया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार की आलोचना करने वाले कई अन्य लोगों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी इसी तरह सीमित किए गए हैं। हालांकि, उन्होंने अपने आरोपों के सम...