नई दिल्ली, अगस्त 7 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील और चाइल्ड सेक्शुअल अब्यूज मटीरियल शेयर किए जाने को लेकर सख्त कदम उठाया है। एनएचआरसी ने मेटा के साथ - साथ आठ राज्यों के डीजीपी को भी नोटिस जारी किया है। एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर धड़ल्ले से चाइल्ड अब्यूज वाले पेड कॉन्टेंट शेयर किए जा रहे हैं। यह एक आपराधिक मामला है और इसमें सजा हो सकती है। कानूनगो ने कहा कि इस तरह के मामलों को लेकर आपराधिक जांच करवाई जानी चाहिए और अगर कॉन्टेंट कानून का उल्लंघन कर रहा है तो मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।एनएचआरसी ने नोटिस जारी करते हुए 8 राज्यों की पुलिस से जांच करने को कहा है ताकि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ऐसे कॉन्टेंट को रोका जा सके। इस मामले में इ...