बिजनौर, अगस्त 26 -- बिजनौर। जिले में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड जवानों को हथियार संचालन में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके लिए बिजनौर से 80 होमगार्ड जवानों को मुरादाबाद स्थित डीटीसी भेजा जाएगा। यहां जवानों को इंसास राइफल चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सितंबर से शुरू होकर एक माह तक चलेगा। जिले से चयनित 80 होमगार्ड जवानों को निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुरादाबाद भेजा जाएगा। डीटीसी में एक सितंबर से शुरू होने वाला प्रशिक्षण करीब एक माह तक चलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जवान वापस जिले में लौटेंगे और आवश्यकता के अनुसार उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। अधिकारियों की ओर से जवानों को प्रशिक्षण के लिए भेजने की तैयारियां की जा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को इंसास राइफल के संचालन के साथ उसके रखरखाव की जानकारी दी ...