कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- वृद्ध जगदीश को शनिवार को इंसाफ तो मिल गया, लेकिन अब वह खुद दुनिया में नहीं है। विपक्षियों की गाली-गलौज से वृद्ध की तबियत खराब हुई। जब तक उनको अस्पताल ले जाया जाता, वृद्ध की सांसें थम गई। पुलिस के मुताबिक परिजन किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। छोटी मीरापुर गांव निवासी जगदीश उर्फ ननकूलाल रास्ते के विवाद को लेकर खासा परेशान हो चुके थे। कई बार विवाद हो चुका था। राजस्व कर्मचारी जांच भी कर चुके थे। रास्ता पहले भी खाली कराया जा चुका था, लेकिन मनबढ़ विपक्षी दोबारा रास्ते पर दीवार खड़ी कर ले रहे थे। इसी को लेकर विवाद था। इंसाफ के लिए वृद्ध अपने बेटे फूल सिंह के साथ लगातार दौड़ रहा था, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। शनिवार को एडीएम के निर्देश पर टीम जांच करने के लिए पहुंची। नायब तहसीलदार ने रास्ता खाली करवा दिया। वह वापस चली आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.