संवाददाता, मार्च 3 -- Unnao News: यूपी पुलिस में मिशन शक्ति की मिसाल पेश करने वाली उन्नाव की एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने सिस्टम से हारकर इस्तीफे की पेशकश कर दी है। बिहार थाने में तैनात एसआई रेखा दुबे ने एसपी और आईजी को अपना इस्तीफा भेज कर महकमे में खलबली मचा दी है। रेखा का आरोप है कि लखीमपुरखीरी में एक भाजपा विधायक और रसूखदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मामले में एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लेकिन अभी तक महिला दरोगा ने कोई प्रार्थना पत्र न दिया है और न ही पेश हुईं हैं। इस्तीफे में लगाए गए आरोपों के मुताबिक, मामला 29 मार्च 2024 का है। उस दौरान रेखा दुबे लखीमपुर खीरी में तैनात थी। आरोप है कि एक स्थानीय भाजपा विधायक के इशारे पर कुछ अराजकतत्वों और तत्कालीन एसपी के ड...