उन्नाव, मार्च 2 -- सुमेरपुर। यूपी पुलिस में मिशन शक्ति की मिसाल पेश करने वाली एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने सिस्टम से हारकर इस्तीफे की पेशकश कर दी है। बिहार थाने में तैनात एसआई रेखा दुबे ने एसपी और आईजी को अपना इस्तीफा भेजते हुए पुलिस विभाग और सत्ता के गलियारों में खलबली मचा दी है। रेखा दुबे का आरोप है कि लखीमपुर खीरी में एक भाजपा विधायक और रसूखदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और न्याय की राह में उनकी वर्दी ही बाधक बन गई है। घर में घुसकर अभद्रता और थाने में उपद्रव इस्तीफे में लगाए गए आरोपों के मुताबिक, मामला 29 मार्च 2024 का है। उस दौरान रेखा दुबे लखीमपुर खीरी में तैनात थी। आरोप है कि एक स्थानीय भाजपा विधायक के इशारे पर कुछ अराजकतत्वों और तत्कालीन एसपी के ड्राइवर समेत तीन पुलिसकर्मियों ने उन...