बिजनौर, मार्च 25 -- चांदपुर। क्षेत्र के एक गांव की युवती 15 दिन से थाने के चक्कर काट रही है। युवती ने हल्दौर क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था उसके बावजूद भी आरोपी के खिलाफ कोई भी कार्यवाई पुलिस नहीं कर पाई है। जिससे पीड़िता बहुत परेशान हो रहीं है। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थाने में बना मिशन शक्ति केंद्र पर 11 मार्च को तहरीर देकर आरोप लगाया गया था की हलदौर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अभिषेक से 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने युवती से शादी करने का भी वादा किया था। युवती ने बताया कि उसके परिजन भी शादी करने के लिए कहते थे। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाएं। बाद मे उसके परिजनों नें शादी करने से इनकार कर दिया। अब युवक के परिजन...