इंसाफ के लिए तीन माह से थाने के चक्कर काट रहा कैंसर पीड़ित युवक
मुजफ्फर नगर, जून 20 -- खतौली। रतनपुरी निवासी कैंसर पीड़ित युवक पिछले तीन माह से इंसाफ की आस में थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने की चेतावनी दी है। रतनपुरी निवासी सत्यवीर ने बताया कि उसने कुछ माह पूर्व दुकान के सामने ठेली लगाने वाले गोयला निवासी जौनी उर्फ निखिल को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। कुछ दिन बाद रुपये लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन इसी बीच वह कैंसर से पीड़ित हो गया और उपचार के लिए अस्पताल चला गया। वापस लौटने पर उसे पता चला कि रुपये लेने वाला युवक वहां से चला गया है।सत्यवीर का आरोप है कि जब वह आरोपी के परिजनों के पास रुपये मांगने पहुंचा तो उन्होंने उसे पहचानने से इनकार कर दिया और दोबारा गांव आने पर जान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.