मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहीद जुब्बा सहनी स्मारक स्थल पर इंसाफ अधिकार मंच ने सोमवार को छात्र-संवाद का आयोजन किया। संवाद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र शामिल हुए।मंच के राज्य अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में आज छात्र-नौजवान सबसे ज्यादा बेरोजगार पड़े हैं, पूरी शिक्षा व्यवस्था सड़ गई है। छात्रों ने कहा कि सरकार ने एक लाख शिक्षकों की बहाली की बात की और अब 34 हजार पर आ गई है। उसके भी नोटिफिकेशन का कोई ठीक नहीं है। इसलिए आंदोलन की शुरुआत करनी होगी। संवाद में आरिफ हुसैन, विनोद कुमार, अजमत अली, परमेश्वर कुमार, ऋषि राज, मो. दानिश राजजाब, फहद ज़मा, मोहम्मद फारुख, सन्नी राज, फैजान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...