सीवान, मार्च 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आज की भागमदौड़ जिन्दगी में प्रत्येक इंसान मशीन बनता जा रहा है। काम का बोझ, अनियमित खान-पान, अव्यवस्थित दिनचार्या उसकी जीवन शैली को पूरी तरह से प्रभावित कर रही है। परिणाम, समय से पूर्व इंसान अपनी ऊर्जा को खत्म कर दे रहा। बहरहाल, इस भागमदौड़ जिन्दगी में रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर गांव के रवि सिंह राजपूत इंसान को मशीन की जगह इंसान बनकर अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाते हुए खुशहाल व ऊर्जावान बने रहने की सीख दे रहे हैं। पोषण विशेषज्ञ रवि सिंह राजपूत वीएलसीसी स्कूल ऑफ पोषण, इंस्टीच्यूट इन तारामंडल गोरखपुर से फूड न्यूट्रिशन की पढ़ाई करने के बाद चकाचौंध भरी दुनिया में बड़े पैकेज में अपना करियर बनाने की जगह गृह जिले में सीवान में रहकर शहरी व ग्रामीण इलाके के लोगों को वर्ष ...