बहराइच, मार्च 16 -- नवाबगंज, संवाददाता। पवित्र माह रमजान के अवसर पर मिर्जापुर तिलक के मजरे मिर्जा फांटा गांव में ग्राम प्रधान आदिल खान के आवास पर एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और संभ्रात लोगों ने सहभागिता की । कार्यक्रम में रोजा इफ्तार के समय सभी ने एक साथ बैठकर खजूर और पानी से रोजा खोला। देश और समाज में अमन-चैन व तरक्की की दुआ की। रोजा इफ्तार आयोजन में रमजान के पाक महीने की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है। जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल यादव ने कहा कि इफ़्तार पार्टी के माध्यम से लोगों को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया। सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। मिलजुल कर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.