मुजफ्फर नगर, जून 8 -- खतौली। शुगर मिल के वैष्णो माता मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने राजा परीक्षित की कथा सुनाई ,जो एक अत्यंत ही प्रेरणादायक प्रसंग है। जो मृत्यु के डर से मुक्ति और ईश्वर के शरण में जाने का मार्ग दिखाती है। मनुष्य के जीवन का सार समझाते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन का लक्ष्य ऐसा होना चाहिए कि संसार में रहते हुए भी परमात्मा का स्मरण बना रहे। उन्होंने कहा कि भगवान में ध्यान रखने वाले लोगों का जीवन बड़े सुख से गुजरता है। भागवत कथा में कथा सुनकर श्रद्धालु भी भावुक हो गए। इस दौरान शुगर मिल के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...