सिद्धार्थ, दिसम्बर 12 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जिले में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बढ़ती ठंड गरीबों, असहायों के साथ जानवरों पर भारी पड़ने लगी है। इसे मद्देनजर रखते हुए जिला जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर गरीबों, निराश्रारितों के बीच कंबल तो बांटे ही गोशालओं में पहुंच कर वह रह रहे बेजुबानों व उनकी देखरेख करने वालों में कंबल का वितरण किया। शहर के उन इलाकों में जेल अधीक्षक पहुंचे जहां गरीब व निराश्रारित लोग रहते हैं। सड़कों के किनारे व झुग्गियों में दस्तक दी और उनके बीच कंबल का वितरण किया जिससे ठंड से बच सकें। उन्होंने गोशाला पहुंच कर वहां पर मौजूद गोवंशों को कंबल ओढाया जिससे ठंड से बेजुबान बच सकें। जेल अधीक्षक ने गोशालाओं में रह कर गोवंशों की देखभाल करने वालों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.