नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित लीडर्स टॉक कार्यक्रम में इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति ने कहा कि इंसान के दिमाग से बेहतर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भले ही छोटे-मोटे कामों को ऑटोमेट कर दे, लेकिन यह इंसानों की उच्च स्तर की सोच, रचनात्मकता और निर्णायक क्षमता बढ़ाने की ओर ले जाएगा। उन्होंने एआई को खतरे के बजाय एक वरदान बताया। उन्होंने कहा कि नई-नई चीजें सीखते रहने, दोबारा प्रशिक्षण लेने और सीखने की इच्छा बनाए रखने से इंसान का दिमाग लगातार और बेहतर होता जाता है। नारायणमूर्ति ने जोर देकर कहा कि बदलाव लगातार होता रहता है। एआई से चलने वाली दुनिया में युवाओं को ज्ञान हासिल करने और उसे अलग-अलग हालात में इस्तेमाल करने की क्षमता पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि...