बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- बिहार के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मानवता का संदेश सभी को देना चाहिए। इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। शनिवार को पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान नुमाइश रोड स्थित कलश होटल में स्वामी परमदेव महाराज के सौजन्य से आयोजित हनुमान जन्मोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। आरिफ मोहम्मद खान ने संस्कृत के श्लोक सुनाकर सनातन धर्म की महत्ता को विस्तार से समझाया। विशिष्ट अतिथि ठाकुर रघुराज सिंह राज्य मंत्री ने सभी वर्गों को एकजुटता का संदेश दिया और सभी को एक दूसरे के साथ मिलकर देश में सनातन धर्म की एकजुट होकर अलख जलाने का संकल्प दिलाया। बालाजी दरबार के महंत परमदेव महाराज ने समाज में एकता और सनातन धर्म जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर भव्य सुंदरकांड पाठ व भंडारा हुआ। कृष्ण फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों के प्रोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.