पाकुड़, अगस्त 18 -- महेशपुर। इंसानियत फाउंडेशन के बैनर तले मानवता और सामाजिक सेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल देखने को मिली। राजा भट्टाचार्य ने रामपुरहाट ब्लड बैंक पहुंचकर एक जरूरतमंद मुस्लिम महिला मरीज के लिए ए रक्तदान किया। महिला का ऑपरेशन होना है और ऑपरेशन के लिए रक्त की आवश्यकता थी। जरूरत के समय रक्तदान कर राजा भट्टाचार्य ने इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द की एक बेहतरीन मिसाल पेश की। उन्होंने यह साबित किया कि इंसानियत का कोई धर्म नहीं होता और रक्त की एक बूंद किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

योगदान और सहयोग इस नेक कार्य में इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन और निकी का भी अहम योगदान रहा। दोनों ने रक्त की आवश्यकता को देखते हुए सहयोग और समन्वय कर रक्तदाता तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जागरूकता और अभ...