पाकुड़, जून 19 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला पाकुड़ इंसानियत फाउंडेशन की ओर से 03 यूनिट रक्त दान किया गया। जिसमें तोहिद अंसारी ओ पॉजिटिव सातवीं बार एवं अजीज शेख बी पॉजिटिव तीसरी बार तथा मिंमजारूल शेख ओ पॉजिटिव पहली बार पाकुड़ ब्लड बैंक आकर रक्त दान किया।धर्मखांपाड़ा गांव के एक बुजुर्ग को ब्लड की जरूरत थी। डायलेसिस मरीज होने के कारण वह रक्त की कमी से जूझ रहा था। सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में उसका इलाज हो रहा है। इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने पहल करते हुए रक्त दान करवाया। इस अहम कार्य में इंसानियत फाउंडेशन के उप सचिव आसादुल मुल्ला का योगदान महत्वपूर्ण रहा। मौक़े पर ब्लड बैंक कर्मचारी नवीन कुमार एवं पियूष दास सहित सदस्य साथी गण मौजूद थे।फोटो संख्या-03- रक्तदान करते इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...