आजमगढ़, दिसम्बर 4 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के मदरसतुल इस्लाह मदरसे में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उलमाओं ने धार्मिक और दुनियावी शिक्षा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। चर्चा के बाद किताबे बुरहान, किताबे मीजान, सदाए नहीफ के लेखकी आदि पुस्तकों का विमोचन किया गया। इस मौके पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अबू सुफियान इस्लाही ने कहा कि समाज में किसी भी समुदाय के साथ अत्याचार हो रहा हो तो उसे रोकने का नाम जेहाद है। ये बातें कुरआन के साथ-साथ गीता में भी कही गई हैं। इस्लाम इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा आप के पास नहीं है, तो आप दुनिया के लिए बेकार हैं। क्योकि शिक्षा से ही इंजीनियर, डाक्टर, उद्योगपति जैसे पद ग्रहण कर सकते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को सुबह उठाएं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.