शामली, फरवरी 27 -- नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पवित्र रमजान के दूसरे जुमे की नमाज बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। प्राचीन जामा मस्जिद में जकात की अदायगी पर बल दिया गया। शुक्रवार को नगर की प्राचीन जामा मस्जिद में पवित्र रमजान के दूसरे जुमे की नमाज इमाम व खतीब मौलाना ताहिर ने अदा कराई। जहां संख्या में अकीदतमंद नमाज के लिए पहुंचे थे। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआ की गई। इससे पूर्व मौलाना ताहिर ने अपने बयान में रमजान के महीने में जकात की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जकात इस्लाम के पांच अरकान में से एक अहम रुक्न है और यह माल की पाकी का जरिया है। अल्लाह तआला ने माल में गरीबों और जरूरतमंदों का हक रखा है, जिसे अदा करना हर साहिब-ए-निसाब मुसलमान पर फर्ज है। मौलाना ताहिर ने कहा कि रमजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.