अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान, इजरायल व अमेरिका के बीच युद्ध की आग में उद्योग धंधे तपने लगे हैं। घरेलू कारोबार से लेकर निर्यात तक पर असर पड़ रहा है। हार्डवेयर निर्यात पूरी तरह से झुलस रहा है। अब इमरजेंसी आर्डर भी भेजने में पसीने छूट रहे हैं। इंश्योरेंस कंपनियां निर्यातकों को बीमा माल पर नहीं दे रही हैं। एअर फ्रेट एक हजार डॉलर से तीन से चार हजार डॉलर पहुंच गया है। ऊपर से बीमा नहीं होने के कारण माल पहुंचने की कोई गारंटी नहीं है। अलीगढ़ से अमेरिका, यूरोप, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, इटली, स्पेन, सऊदी अरब, श्रीलंका समेत अन्य देशों को माल जाता है। लेकिन पिछले एक माह से अधिक समय से निर्यात पर गहरा असर पड़ रहा है। समुद्री मार्ग बंद होने से स्थितियां निर्यातकों के विपरीत हो गई हैं। विदेश से आर्डर हाथ में नहीं हैं और इमरजेंसी आर्ड...