नई दिल्ली, अगस्त 5 -- किसी भी गाड़ी की फिटनेस और मेंटेनेंस के साथ उसकी इंश्योरेंस भी काफी जरूरी है। हालांकि, आपको जानकार हैरत होगी कि देश के 16.5 करोड़ व्हीकल बिना इंश्योरेंस सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे में इन व्हीकल और इनके ओनर्स पर लगाम कसने के लिए सुप्रीम कोर्ट (SC) ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) और इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) को एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्देश दिया। यह प्रोजेक्ट फ्यूल लेने को वैलिड मोटर इंश्योरेंस से जोड़ेगा। बता दें कि भारतीय सड़कों पर मौजूद कुल व्हीकल के करीब 56% बिना इंश्योरेंस चल रहे हैं। भारतीय सड़कों पर मौजूद 30.48 करोड़ व्हीकल में से लगभग 16.54 करोड़ व्हीकल के पास अनिवार्य थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं है। इससे दुर्घटना के शिकार लोगों और उनके परिवारों को देर स...