कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, संवाददाता। साइबर ठग ने इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर नेहरू नगर निवासी अरुणा अवस्थी से करीब 24 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने नजीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अरुणा अवस्थी के अनुसार 19 दिसंबर को एक कॉल आई थी। जिसने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए बीमा पॉलिसी की किस्त जमा करने की अंतिम तारीख बताई। साथ ही किस्त जमा नहीं होने पर पॉलिसी निरस्त होने की बात बोली। उसके झांसे में आकर रुपये जमा कर दिए, लेकिन कोई मैसेज नहीं आया। इसके बाद शाखा जाकर संपर्क किया तब ठगी की जानकारी हुई। नजीराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता कि शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.