गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर एक ठग ने एक युवक से करीब एक लाख रुपये ठग लिए। इस सिलसिले में थाना साइबर अपराध, मानेसर में मामला दर्ज हुआ है। सेक्टर-76 स्थित सनसिटी एवेन्यू सोसाइटी के बी टावर के निवासी राहुल पुरी ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को उसके साथ एक लाख रुपये की ठगी की वारदात घटित हुई है। उसने बताया कि उसके व्हाट्सऐप पर दोपहर करीब सवा दो बजे एक मोबाइल नंबर से मैसेज आया। मैसेज में व्यक्ति से अपनी जानकारी पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक राहुल महाजन के रूप में दी। मैसेज में बताया गया कि पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम का भुगतान किया जाए। उसे क्यूआर कोड भी भेजा गया। पुरी के मुताबिक उसने समझा कि यह व्यक्ति पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी है।...