इंश्योरेंस एम्प्लॉइज यूनियन ने ओएफएस के विरोध में किया प्रदर्शन
देहरादून, अगस्त 5 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। इंश्योरेंस एम्प्लॉइज यूनियन ने ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में अपनी हिस्सेदारी और कम करने के निर्णय के विरुद्ध प्रदर्शन किया।मंडल मुख्यालय में प्रदर्शन के दौरान संगठन के महामंत्री नंदलाल शर्मा ने बताया कि भारत की अग्रणी वित्तीय संस्था में जनता की हिस्सेदारी का एक और भाग बाजार के हवाले किया जा रहा है। इससे पहले मई 2022 में एलआईसी के आईपीओ के माध्यम से 3.5% हिस्सेदारी बेची जा चुकी थी। यह नया विनिवेश सरकार की आर्थिक नीतियों के गहरे संकट को भी उजागर करता है। निवेश बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण रोजगार सृजित करने और टिकाऊ तरीकों से राजस्व बढ़ाने में असफल रहने के कारण सरकार अब राजकोषीय घाटे की भरपाई के लिए सार्वजनिक संपत्तियां बेचने पर अधिकाधिक निर्भर होती जा रही है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.