इंवर्टिस में छह दिवसीय एफडीपी शुरू, शिक्षक सीखेंगे एआई के गुर
बरेली, जुलाई 7 -- इंवर्टिस यूनिवर्सिटी में सोमवार से एआई और आधुनिक शोध तकनीक विषय पर छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) की शुरुआत हुई। कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम व कार्यकारी निर्देशक पार्थ गौतम के निर्देशन में यह कार्यक्रम 11 जुलाई तक चलेगा। उद्घाटन प्रो. आरके शुक्ला और प्रो. राजेश कुमार शर्मा ने किया। एफडीपी के तहत सिविल, शिक्षा, पत्रकारिता, एएसएच, मैनेजमेंट, फार्मेसी और कंप्यूटर साइंस विभागों के शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, जनरेटिव एआई तथा डेटा एनालिसिस की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस प्रशिक्षण से शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता बढ़ेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू, 82 प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.