इंवर्टर बैटरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
शामली, जून 29 -- शहर के मोहल्ला दयानंदनगर में अचानक इंवर्टर बैटरे में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग घर में फैलने से काला धुआ निकलने लगा, जिसको मोहल्लेवासियों ने बामुश्किल बुझाया। शहर के मोहल्ला दयानंदनगर गली नंबर 7 निवासी नमन पुत्र संदीप कुमार के मकान में अचानक शॉर्ट सार्किट हो गया। जिसके बाद इंवर्टर में आग लग गई और आग आसपास फैल गई। आग लगने से मकान से काला धुआ निकलने लगा, जिससे परिजनों में हडकंप मच गया और मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वही परिजनों तथा मोहल्लेवासियों ने कडी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। वही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन इससे पूर्व ही आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने से इंवर्टर बैटरा, कपडे व अन्य सामान जलकर खाक हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.