नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में वॉन्टेड एक आरोपी को एक अन्य कथित शूटर के साथ गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग अभियान चलाकर इन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जालंधर निवासी विकास ठाकुर उर्फ विक्की (25) और पंजाब के तरनतारन निवासी दीप उर्फ दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन दोनों की गिरफ्तारी से बॉलीवुड अभिनेता और दिल्ली के एक कारोबारी पर रंगदारी के लिए हमला करने की साजिश को नाकाम हो गई। यह भी पढ़ें- अमृतसर में फेमस मेकअप आर्टिस्ट और इंफ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकार हत्यागैंगस्टर ने अधिक समय तक मुंबई में रहने को कहा था सूत्रों के मुताबिक, विदेश में बैठे एक गैंगस्टर से जुड़े दो शा...