इंफ्रास्टेट कंपनी के मालिक पर जालसाजी का मुकदमा
लखनऊ, जून 21 -- इंफ्रास्टेट कंपनी के मालिक पर मोहनलालगंज में प्लाट बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कंपनी के मालिक के खिलाफ शनिवार को कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुशांत गोल्फ सिटी अर्जुनगंज अहिमामऊ निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अक्षत इंफ्रास्टेट कंपनी के मालिक अमीनाबाद नजीराबाद निवासी आलोक खरे ने मोहनलालगंज बलसिंह खेड़ा में स्थित अपनी प्लाटिंग का नक्शा दिखाया था। पीड़ित ने आलोक को 75 हजार रुपये देकर पत्नी के नाम कॉर्नर का प्लाट बुक कराया। जिसके बाद वह दो वर्ष तक बैंक चेक के जरिए प्लाट की किश्ते जमा करता रहा। पीड़ित 2 लाख 75 हजार रुपये दे चुका था। आरोप है कि रजिस्ट्री के लिए आलोक टालमटोल करने लगा। पीड़ित ने किश्ते देना बंद कर दीं। आरोपित चार वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.