नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली। आईटी कंपनी इन्फोसिस ने स्वास्थ्य और बीमा क्षेत्र की दो कंपनियों के अधिग्रहण की घोषणा की है। इन दोनों सौदों की कुल कीमत करीब 5,260 करोड़ रुपये बताई गई है। कंपनी ऑप्टिमम हेल्थकेयर आईटी का अधिग्रहण करेगी। इस सौदे की कीमत अधिकतम 46.5 करोड़ डॉलर होगी। इसके अलावा, इन्फोसिस ने बीमा क्षेत्र की प्रौद्योगिकी समाधान देने वाली कंपनी 'स्ट्रेटस' के अधिग्रहण का भी पक्का समझौता किया है। यह सौदा नकद 9.5 करोड़ डॉलर का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...