गाजीपुर, मार्च 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार में रविवार को एआईआईएफ यूथ लीग में इंटर काशी और इंफोकस फुटबॉल अकादमी के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि एसडीएम विनोद जोशी ने फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हालांकि मुकाबला एक एक की बराबरी पर समाप्त हुआ। इंफोकस अकादमी ने 12 वें मिनट में रणजीत घोष के शानदार गोल से बढ़त बनाई और पहले हाफ के अंत तक 1-0 से आगे रही। वहीं दूसरे हाफ में इंटर काशी ने वापसी करते हुए 57 वें मिनट में अभिजीत के गोल से स्कोर एक एक रह गया कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...