नई दिल्ली, अगस्त 8 -- नोट:कृप्या एचटी का लोगो लगाएं, ग्राफ के लिए एचटी देखें इस बारिश से कई राज्यों में कम बारिश वाले इलाकों को राहत मिली यह भी पढ़ें- Rain Alert: इन राज्यों में पूरे हफ्ते होगी मूसलाधार बारिश, यूपी-दिल्ली के लिए क्या चेतावनी? अभिषेक झा नई दिल्ली। इस महीने हुई बारिश ने देशभर में बारिश की कमी को काफी हद तक पूरा किया है। हालांकि, हर जगह बारिश वैसी नहीं हुई है जैसी होनी चाहिए थी, लेकिन फिर भी इस बारिश ने उन इलाकों में राहत पहुंचाई जहां पानी की जरूरत थी।1901 के बाद से 61वीं सबसे अधिक बारिश आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार अगस्त के पहले हफ्ते में भारत में 63.1 एमएम बारिश हुई है। 1901 के बाद से यह 61वीं सबसे अधिक बारिश है। अगस्त में हुई अतिरिक्त बारिश ने कुल कमी को घटाकर 9% कर दिया है। जून में यह 31 फीसदी थी।भारी बारिश का दौर बढ़ रहा...