इंप्लांट सुविधाओं का जायजा लेने भागलपुर पहुंची दिल्ली की राष्ट्रीय टीम
भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। दिल्ली से आई राष्ट्रीय टीम शुक्रवार को जिले में चल रहे परिवार नियोजन सेवाओं एवं गर्भनिरोधक इंप्लांट कार्यक्रम का जायजा लेने भागलपुर पहुंची। सुबह में टीम ने सदर अस्पताल की सेवाओं व कार्यक्रम का निरीक्षण किया। दोपहर में मायागंज अस्पताल पहुंची और जिम्मेदारों से बात की। दिल्ली से आई डॉ. रोली सेठ व सुनीता सबसे पहले सदर अस्पताल पहुंची और अस्पताल के परिवार नियोजन सेवा प्रदाता चिकित्सकों से इंप्लांट सेवाओं के संचालन, उनके अनुभव, लाभार्थियों की प्रतिक्रिया तथा सेवाओं के दौरान आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद बैठक में जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति, इम्प्लांट सेवाओं के क्रियान्वयन तथा अब तक के अनुभवों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.