शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- सीबीएसई बोर्ड की इंप्रूवमेंट परीक्षा के घोषित परिणाम में द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मोहम्मद आरिज नवाब जादा ने अपने अंकों में उल्लेखनीय सुधार करते हुए कुल 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पहले उनके 94 प्रतिशत अंक थे। इंप्रूवमेंट परीक्षा में गणित विषय में उनके अंक 92 से बढ़कर 94 हो गए, जबकि हिंदी में 86 से बढ़कर 96 अंक हो गए। इस तरह कुल प्राप्तांकों में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। मोहम्मद आरिज नवाब जादा, हुसैन नवाब जादा के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने विशेष रूप से अपनी माता, जो शिक्षिका हैं, के मार्गदर्शन और प्रेरणा को अपनी सफलता का प्रमुख आधार बताया। आरिज ने कहा कि उनका लक्ष्य आगे की पढ़ाई पूरी कर इंजीनियर बनना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...