इटावा औरैया, जुलाई 8 -- इटावा। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 28 जुलाई को कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हाई स्कूल की परीक्षा 28 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक कराई जाएगी जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा उसी दिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह परीक्षाएं जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में होगी।इससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षा 16 और 17 जुलाई को होगी।उन्होंने बताया है कि इसके लिए प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य उपलब्ध कराएंगे। यह भी पढ़ें- कंपार्टमेंट परीक्षा 16 और 17 जुलाई को होगी यह भी पढ़ें- हाईस्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 28 जुलाई को

हिंदी ह...