मथुरा, जुलाई 24 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में 28 जुलाई को वीडीपी राजकीय इंटर कालेज मथुरा में आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की इंप्रवूमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया है। यह परीक्षा उस दिन दो पालियों में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 28 जुलाई को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की इंप्रवूमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली प्रात: 8.30 बजे से पूर्वाह्न 11.45 बजे तक और द्वितीय पाली अपरान्ह दो बजे से 5.15 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि डीएम द्वारा इस परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला बदोबस्त चकबंदी मदनपाल सिंह और स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता लोक निर्माण विभा...