फतेहपुर, मई 13 -- फतेहपुर। प्रधानमंत्री की अपील के बाद अब केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। पहले महंगाई, फिर अपील अब इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के इस फैसले के बाद सराफा कारोबारियों की धड़कने तेज होना शुरू हो चुकी हैं। कारोबारियों का कहना है कि ड्यूटी बढ़ने से घरेलू रिटेल कीमतों में सीधा उछाल आएगा जिससे पहले से ही सुस्त पड़े बाजार पर दोहरी मार पड़ेगी। जिससे सराफा कारोबारियों के साथ ही कारीगरों की रोजी रोटी पर सीधा असर पड़ेगा। कीमत बढ़ने से घटेगी खरीदारी यह भी पढ़ें- इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने से बढ़ी सराफा कारोबारियों की चिंताइंपोर्ट ड्यूटी का प्रभाव इंपोर्ट ड्यूटी 10 प्रतिशत बढ़ने से सोने व चांदी के दामों में एक बार फिर से उछाल आना शुरू हो गया है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही सोने...