बगहा, मई 14 -- बेतिया, एक संवाददाता। सोना पर इम्पोर्ट ड्यूटी छह से बढ़कर 15 फीसदी होने से जेवर व्यवसायियों व ग्राहकों पर दोहरी मार पड़ी है। पूर्व में पीएम नरेंद्र मोदी की अपील और सोना-चांदी की कीमतों में बेहताशा वृद्धि से पहले ही जेवर की बिक्री कम हो गई थी। अब इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से जेवर पर महंगाई की मार पड़ी है। बेतिया, बगहा, नरकटियागंज समेत जिलेभर के सर्राफा मंडियों में ग्राहकों के टोटे हैं। स्थिति यह है कि अधिकांश दुकानदारों की बोहनी तक नहीं हो पा रही है। हालांकि ब्रांडेड व बड़े ज्वेलरी शॉप में इसका अधिक असर नहीं पड़ा है। यहां संपन्न लोग जेवर की खरीदारी करते हैं, उन्हें कीमतों से फर्क नहीं पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोना पहुंचा 1.65 लाख मीना बाजार स्वर्ण व्यवसायी संघ के पूर्व अध्यक्ष सह नंदनी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर जोगेश...