बलिया, मई 14 -- बलिया, संवाददाता। सरकार की ओर से इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) छह से 15 फीसदी बढ़ाए जाने के साथ ही जिले के सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा शुरू हो गया है। सरकारी फरमान का असर बड़े शहरों के बड़े कारोबारियों पर खास हो या न हो बलिया जैसे तृतीय श्रेणी के शहर स्थित सराफा बाजार पर पड़ना शुरू हो गया है। 'हिन्दुस्तान' ने शहर के लक्ष्मी और गणेश मार्केट की पड़ताल किया तथा कारोबारियों से बात किया। इस दौरान कारोबारियों ने बताया कि महंगाई के कारण वैसे ही सहालग के सीजन में भी कारोबार काफी मंदा हो गया था, अब इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ जाने से कारीगरों और मध्यम-लघु कारोबारी आर्थिक संकट में हैं। उनका तर्क था कि यह लोग कम पूंजी के हैं और रोज कमाकर खाने वाले हैं, प्रधानमंत्री के अपील के बाद बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की दवाई की चिंता सताने लगी है। इंपो...