इंपास्टो कला से रूबरू करा रही प्रदर्शनी
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- नई दिल्ली। बीकानेर हाउस स्थित सेंटर फॉर कंटेम्परेरी आर्ट (सीसीए) में 12 जुलाई तक वेव्स ऑफ इंपास्टो कला प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में बांग्लादेश के प्रसिद्ध कलाकार शाहाबुद्दीन अहमद की इंपास्टो शैली में बनी ऑयल-ऑन-कैनवास कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी का क्यूरेशन ज्योतिर्मय भट्टाचार्य ने किया है। इंपास्टो तकनीक में रंगों की मोटी परतों और उभरी हुई बनावट के जरिए चित्रों को जीवंत रूप दिया जाता है। प्रदर्शनी का उद्देश्य दर्शकों को रंग, बनावट और अभिव्यक्ति के नए आयामों से परिचित कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.