चित्रकूट, मई 6 -- चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे के वाल्मीकि नगर पश्चिमी में पंडित स्व राजधर मिश्र की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा में समाजसेवी कमलेश मिश्र, उनके भाई विनोद मिश्र व मां विमला देवी मुख्य श्रोता है। कथा व्यास आचार्य महेंद्र शास्त्री आदर्श ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजा का बखान किया। कहा कि इंद्र का अहंकार तोड़ने और भक्तों की रक्षा के लिए की गोवर्धन पूजा की गई है। श्रीकृष्ण ने बृजवासियों को इंद्र की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करने को कहा था। इस दौरान पालन चतुर्वेदी नगर निगम अध्यक्ष सतना, प्रशांत करवरिया अध्यक्ष राष्ट्रीय रामायण मेला, मोहित मिश्रा, राकेश, दिनेश द्विवेदी, देवमूरत द्विवेदी, जागेश्वर शुक्ला, रामकुशल पांडेय, डा कमल शुक्ला, पुष्पराज सिंह, राम ...