बरेली, मई 27 -- मीरगंज। नगरिया कल्यानपुर के देवस्थान पर भागवत कथा में कथा व्यास विशेष चंद्र पाठक ने बुधवार को गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। भगवान श्रीकृष्ण ने छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासी और गोमाता की रक्षा की। अंत में इंद्र को भूल का अहसास हुआ। समझ में आया कि श्रीकृष्ण कोई साधारण बालक नहीं, बल्कि स्वयं भगवान हैं। इंद्र ने श्रीकृष्ण से श्रमा मांगी। कार्यक्रम में जितेंद्र , तुलाराम, आकाश, कौशलेंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...