विकासनगर, मई 31 -- जेठ माह के तीसरे रविवार को इंद्रोली और जाड़ी स्थित जौनसार बावर की ईष्ट देवी मां काली के मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चकराता क्षेत्र के इंद्रोली और जाड़ी गांव में मां काली के पौराणिक मंदिर हैं। जेठ माह में आने वाले हर रविवार को मंदिर में मां की पूजा करना शुभ माना जाता है। मंदिरों के प्रति लोगों की आपार आस्था हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...