बलरामपुर, फरवरी 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। भगवतीगंज के धर्मपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईएसजी कॉन्वेंट एकेडमी में 'इंद्राग्नि' थीम पर वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। जिसमें ऊर्जा, साहस और संस्कार का प्रतीक इस थीम पर आधारित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सलिल सिंह टीटू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना और स्वागत नृत्य ने वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। प्रधानाचार्या खुशबू गुलाटी ने विद्यालय की उपलब्धियों और थीम के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. शरद सिंह, राजा अग्रवाल व डॉ. आशुतोष शुक्ला शामिल रहे। कार्यक्रम में ओलंपिक थीम नृत्य, भारतीय सेना पर देशभक्ति नाट्य, महाभारत व होलिका दहन पर आधारित प्रस्तुति, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.