नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली को यूईआर-2 से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से मुनक नहर पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना में जल्द ही तेजी आने वाली है। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा सरकार ने मुनक नहर पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए एनओसी जल्द जारी करने की बात कही है। दिल्ली सरकार द्वारा गृह मंत्रालय में विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इसे लेकर चर्चा की गई है। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने एनएचएआई को इस परियोजना को जल्द शुरू करने का अनुरोध किया है ताकि दिल्लीवासियों को जाम से राहत मिल सके।दिल्ली में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से बवाना स्थित यूईआर-2 तक लगभग 16 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की डीपीआर तैयार करवाई है। यह कार्य एनएचएआई द्वारा किया जाएगा। म...