लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। इंद्रलोक कॉलोनी में रविवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब लेसा की एक टीम बिजलीकर्मियों के सरकारी आवासों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू होते ही वहां रहने वाली महिलाओं ने इसका कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया। हंगामा होने लगा। मौके पर मौजूद महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली की दरों और बिलिंग में विसंगतियां हो सकती हैं। विरोध इतना बढ़ गया कि महिलाओं और विभाग की चेकिंग टीम के बीच तीखी झड़प और कहासुनी हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही अधिशासी अभियंता योगेश जायसवाल तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने उग्र महिलाओं से संवाद किया और उन्हें स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और इसके फायदों के बारे में विस्तार से समझाया। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और आश्वासन के बाद महिलाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.