नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) फेज चार के इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के लिए 90 नए मेट्रो कोच खरीदेगा। इससे छह कोच की 15 नई मेट्रो ट्रेन तैयार हो सकेंगी। डीएमआरसी ने इन नई ट्रेन को खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर मजेंटा लाइन का एक्सटेंशन है। इसके बनकर तैयार होने पर इन नई स्वचालित मेट्रो ट्रेन का परिचालन होगा। खास बात यह है कि डीएमआरसी फेज चार की परियोजनाओं के लिए अब तक कुल 470 नए मेट्रो कोच खरीदने की पहल कर चुकी है। इससे मेट्रो नेटवर्क में ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के लिए स्टैंडर्ड गेज के 90 कोच खरीदने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इस कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है और यह वर्ष 2029 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.