कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- अजुहा में विद्युत विजिलेंस टीम की कार्रवाई के दौरान करंट लगने से हुई इंद्रराज की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। रविवार को आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना पर शोक जताया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि न्याय की लड़ाई में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। गौरतलब है कि शनिवार सुबह करीब छह बजे विद्युत विजिलेंस टीम ने अजुहा में छापामारी की थी। इसी दौरान अपने घर की तार निकालते समय इंद्रराज करंट की चपेट में आ गया था। इससे उस...