पिथौरागढ़, दिसम्बर 24 -- डीडीहाट। संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर में इंद्रमणि बडोनी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बुधवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह धारियाल ने की। इस दौरान प्रोफेसर, छात्र-छात्राओं ने बडोनी के जीवन, संघर्ष और विचारों को याद कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता डॉ. शिखर पांडे ने इंद्रमणि बडोनी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बडोनी केवल एक आंदोलनकारी नहीं थे, बल्कि वे उत्तराखंड की चेतना और अस्मिता के प्रतीक थे। प्रभारी प्राचार्य धारियाल ने कहा कि उन्होंने बिना किसी पद या सत्ता के जनता के हृदय में स्थान बनाया। उन्होंने विद्यार्थियों को बडोनी के जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने को कहा। संचालन डॉ. दिनेश कोहली ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...